Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा के 10 कराटे खिलाड़ी राष्ट्रीय यूथ गेम्स के लिए चयनित

By Team orange hindi

Sport
लोहरदगा के 10 कराटे खिलाड़ी राष्ट्रीय यूथ गेम्स के लिए चयनित

उपायुक्त, एसपी और जिला परिषद अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर किया रवाना

लोहरदगा। जिले के 10 कराटे खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले यूथ गेम्स 2026 के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 अगस्त तक दिल्ली के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यूथ गेम्स फाउंडेशन के अंतर्गत किया जाएगा। सभी खिलाड़ी 20 अगस्त को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

जिला कराटे संघ लोहरदगा के सचिव सह प्रमुख कोच सेंसई अमित कुमार सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में अंडर-17 वर्ग के आठ और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के दो खिलाड़ी शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों में सुशीला कुमारी, रूपा कुमारी, निंद्रानी उरांव, प्रीति उरांव, शिल्पा कुमारी, पल्लवी कुमारी, अंजली कुमारी, राजेश उरांव, ओमप्रकाश कुमार और सुनील कुमार साहू शामिल हैं।

जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग देते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं उपायुक्त संदीप कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर ने भी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करने और अपनी पहचान के साथ झारखंड की संस्कृति एवं संस्कार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

अधिकारियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ खेल भावना बनाए रखने और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेलप्रेमियों और कराटे संघ में उत्साह का माहौल है।

और पढ़ें