Orange hindi lohardaga live

हजरत बाबा दुखनशाह का 101वां उर्स, मजार पर उमड़े अकीदतमंद

By Team Lohardaga live

General
मजार पर चादरपोशी के बाद दुआ करते डीसी, एसपी व अन्य

उपायुक्त व पुलिस कप्तान के नेतृत्व में प्रशासन ने की चादरपोशी, अमन-चैन की दुआ

लोहरदगा। शहंशाहे लोहरदगा हजरत बाबा दुखनशाह (र.अ.) का 101वां सालाना उर्स मुबारक श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार को फजर की नमाज के बाद मजार पर चादरपोशी का सिलसिला शुरू हुआ। अंजुमन इस्लामिया की अगुवाई में धर्मगुरुओं ने गुसुल की रस्म अदा की।

अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सदर अब्दुल रउफ अंसारी और सचिव शाहिद अहमद बेलू के नेतृत्व में ओहदेदारों ने पहली चादरपोशी की। इसके बाद उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद और पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की ओर से मजार पर चादरपोशी की गई। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के तहत सलामी दी गई।

एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी चादरपोशी की।

इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी, सचिव शाहिद अहमद बेलू, नाजिम-ए-आला हाजी अब्दुल जब्बार, कोषाध्यक्ष फिरोज शाह, नाइब सदर हाजी नईम खान, सैयद आरीफ हुसैन, सह सचिव अनवर अंसारी, अल्ताफ कुरैशी, सिराज अंसारी, असगर अंसारी, सरवर खान, सरवर आलम पाले, आबिद अंसारी, जैनुल आबेदिन, जिलानी अंसारी, मौलवी अबुल कलाम तैगी, असगर तैगी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जामा मस्जिद के इमाम कारी शमीम रिजवी के नेतृत्व में सामूहिक रूप से लोहरदगा जिले में सौहार्द, अमन और शांति के लिए दुआएं मांगी गईं। लोगों के बीच मोहब्बत, सुकून और तरक्की के साथ-साथ जिले को सभी दिक्कतों से निजात मिलने की कामना की गई। बाबा के दरबार में हिंदू, मुस्लिम और ईसाई सभी समुदायों के लोगों ने एक साथ हाजिरी लगाई।

चादरपोशी का सिलसिला 16 जनवरी की अहले सुबह तक जारी रहेगा। उर्स में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में जायरीन लोहरदगा पहुंच रहे हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय है। उर्स को लेकर शहर का मध्य भाग मेले में तब्दील हो गया है। उर्स मैदान, राहत नगर, एमजी रोड और थाना चौक से सोमर बाजार तक दुकानें सजी हुई हैं।

उर्स के मौके पर बाबा का लंगर, सभी के लिए समान

हजरत बाबा दुखनशाह (र.अ.) के सालाना उर्स के अवसर पर ख्वाजा गरीब नवाज ट्रस्ट की ओर से बुधवार को बाबा दुखन मदरसा में लंगरख्वानी का आयोजन किया गया। लंगर से पूर्व कारी शमीम रिजवी और हाजी शाहिद फिदाई ने फतिहा ख्वानी की।

इस दौरान उर्स के शांतिपूर्ण आयोजन और लोहरदगा सहित पूरे राज्य व देश में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी गईं। कार्यक्रम में हाजी शाहिद फिदाई, हाफिज शफीक, अबुल कलाम तैगी, सदर अब्दुल रउफ अंसारी, सचिव शाहिद अहमद, नाजिम-ए-आला हाजी अब्दुल जब्बार, नाइब सदर हाजी नईम खान, सैयद आरीफ हुसैन, सह सचिव अनवर अंसारी, अल्ताफ कुरैशी, कोषाध्यक्ष फिरोज शाह, सिराज अंसारी, सैयद खालिद शाह, आबिद हुसैन, मीर आरीफ छोटूसाहेब खलीफा, गुलाम मुर्तजा, साजिद अंसारी, शमीम खलीफा, फिरोज, मीर जाफर, वसीम अंसारी, एस. आफताब, मीर मुजफ्फर, खालिद अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

उर्स मेला का उद्घाटन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश

लोहरदगा: हजरत बाबा दुखनशाह (र.अ.) के उर्स के अवसर पर आयोजित उर्स मेला का उद्घाटन बुधवार को सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मेला क्षेत्र जायरीनों और श्रद्धालुओं की चहल-पहल से गुलजार हो उठा।

इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी, सचिव शाहिद अहमद बेलू, कोषाध्यक्ष फिरोज शाह, सह सचिव अनवर अंसारी, अल्ताफ कुरैशी, मेला आयोजन समिति के चीफ कन्वेनर राजा अंसारी, अराफात अंसारी, दानिश अली, जिलानी अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

उद्घाटन के बाद थाना प्रभारी ने कहा कि उर्स मेला आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में शांति और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने मेला समिति को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी ने कहा कि बाबा दुखनशाह का संदेश इंसानियत, प्रेम और भाईचारे का है, जिसे उर्स मेला के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। सचिव शाहिद अहमद बेलू ने बताया कि मेला समिति द्वारा साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल और रोशनी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

उर्स मेला के उद्घाटन के साथ ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला, जो आयोजन की अवधि तक बना रहेगा।