Orange hindi lohardaga live

जय श्रीराम समिति के 103 पदाधिकारियों ने संभाली संगठन की जिम्मेदारी

By Team orangehindi

social
जय श्रीराम समिति के 103 पदाधिकारियों ने संभाली संगठन की जिम्मेदारी
जय श्रीराम समिति के 103 पदाधिकारियों ने संभाली संगठन की जिम्मेदारी
जय श्रीराम समिति के 103 पदाधिकारियों ने संभाली संगठन की जिम्मेदारी

सेवा, अनुशासन और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

लोहरदगा। जय श्रीराम समिति, लोहरदगा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को अवंतिका नगर भवन, ब्लॉक परिसर में आयोजित हुआ। समारोह में जिला, नगर, प्रखंड और पंचायत स्तर के कुल 103 पदाधिकारियों ने शपथ लेकर संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. सुमन कुमार, भैरव सिंह, विक्रम शर्मा, सोमा उरांव, पंकज जायसवाल और सुषमा सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुमन कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए ‘मैं’ की जगह ‘हम’ की भावना जरूरी है। अहंकार से दूर रहकर सेवा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य करना ही एक अच्छे कार्यकर्ता की पहचान है। उन्होंने युवाओं को संगठन की ताकत बताते हुए उनके विचारों और अनुभवों के समन्वय पर जोर दिया।

जनजातीय सुरक्षा मंच के सोमा उरांव ने सरना और सनातन परंपराओं की एकता तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की। सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह ने राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए धार्मिक स्थलों से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे। हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा ने नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित करने का आह्वान किया। राम सेना के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने भी अपने विचार रखे।

समारोह में समिति के जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा, महामंत्री चंदन साहू, कोषाध्यक्ष विक्की कसेरा, महिला जिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान, महामंत्री जान्हवी गोयल, नगर अध्यक्ष दीपक साहू और महामंत्री श्वेत कुमार सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय पंकज, जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार, प्रोफेसर युगल प्रसाद और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री कुणाल वर्मा सहित कई गणमान्य लोग भी समारोह में शामिल हुए। मंच संचालन श्रद्धा प्रधान ने किया।

और पढ़ें