19 वां कार्तिक उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट भव्य रूप से सम्पन्न
By Team lohardaga live

टूर्नामेंट में खेल रहे दो विदेशी खिलाड़ी रहे मुख्य आकर्षण का केंद्र
लोहरदगा। सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत अन्तर्गत करमडीपा मैदान में आयोजित 19 कार्तिक उरांव ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समपन्न किया गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत व विशिष्ट अतिथि रेलवे कॉन्ट्रेक्टर राजेश रुद्रा के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारम्भ किया गया। वही खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि खेल का दो पहलू है बड़े बड़े मैचों में जब दो टीमें खेलती है। जिसमे एक टीम विजयी होती है तो दूसरे टीम हार जाती है। जो टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेकर हार गई वो निराश नही होंगे बल्कि अगले बार दोगुना उत्साह के साथ पुनः इस खेल में भाग लेंगे और विजयी होने का प्रयास करेंगे और जो टीम विजेता हुई है, वो अतिउत्साहित नही होंगे और खेल को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। वही विशिष्ट अतिथि राजेश रुद्रा ने कहा कि सीठीयो जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इतना भव्य रूप से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है, जो बेहद ही सराहनीय है। इस के लिये आयोजन कमिटी को धन्यवाद दिया।19 वां कार्तिक उरांव ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ग्रीन फॉरेस्ट फुटबॉल क्लब बक्सीडीपा और कुजूर ब्रदर्स नदिया के बीच खेला गया। फाइनल मैच में कुजूर ब्रदर्स की टीम ग्रीन फॉरेस्ट बक्सीडीपा पेनाल्टी सूट आउट में 2 - 0 गोल से हरा कर विजेता बनी जिसमें बक्सीडीपा की उपविजेता रही तथा तृतीय और चतुर्थ स्थान पर क्रमशः ब्लैक डायमंड तिगरा व नदिया छात्रावास की टीम रही। मैच के उपरांत विजेता टीम को ढाई लाख उपविजेता टीम को डेढ़ लाख और तृतीय तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त टीमों को पचास पचास हजार रुपैया का राशि पुरस्कार स्वरूप देकर तथा अच्छे खिलाड़ियों को मैन ऑफ दी मैच व मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य सनातन बखला, शुकरा उरांव, फूलदेव उरांव, चोन्हस उरांव, सुरेंद्र उरांव, रौशन कुजूर, रविन्द्र दत्ता, रवि साहू, किशोर साहू समेत सैकड़ो खेल प्रेमी महिला पुरुष बच्चे बच्चियां उपस्थित थे।
