सड़क हादसे में 5 घायल, एक की मौत
By Team Lohardaga Live
Accident

लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा जंगल के समीप लोहरदगा गुमला मुख्य मार्ग पर बक्सीडीपा के समीप दो बाइक की टक्कर में छह युवक घायल हो गये। वही इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है की मोटरसाइकिल संख्या जे एच 07 एन 1083 और जे एच 08 के 9285 में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे सभी छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो व पुलिस की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां पीर मोहम्मद अंसारी के पुत्र मुजीबुल अंसारी की मौत हो गई। जबकि घायलों की पहचान भड़गांव गांव अंसारी का पुत्र मोहसिन अंसारी, सोबराती अंसारी का पुत्र दिलशाद अंसारी और बदला नवा टोली निवासी संदीप उरांव, राकेश उरांव और सुरेश उरांव के रूप में हुई है। सभी घायलों कनिलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच व अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।
