68वीं राज्य स्तरीय लोहरदगा ओपन एथलेटिक मीट 30 जनवरी 2025 से 1 फरवरी 2026 तक
By Teem Lohardaga live

लोहरदगा एथलेटिक एसोसिएशन की बैठक संपन्न, हीरक जयंती वर्ष में भव्य एथलेटिक मीट का होगा आयोजन
लोहरदगा। रॉय साहब बलदेव साहू–शिव प्रसाद साहू स्मृति भवन में जिला एथलेटिक एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संगठन सचिव संजय कुमार साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकारी जिला सचिव किशोर कुमार वर्मा ने विगत वर्ष की कार्यवाही पढ़कर सदस्यों को अवगत कराया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 1951 से 2026 तक के 75 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में हीरक जयंती वर्ष का भव्य उत्सव मनाते हुए 68वीं राज्य स्तरीय ओपन एथलेटिक मीट का आयोजन किया जाएगा तथा पूर्व सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में बजट पारित किया गया और आयोजन को सफल बनाने हेतु अलग–अलग समितियों का गठन किया गया।
जिनमें खेल मैदान निर्माण को लेकर नगर परिषद प्रशासक से बातचीत हेतु सैयद जाहिद अहमद, अजय प्रसाद प्रजापति, बालक राम और विकास महतो को जिम्मेदारी दी गई। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी लाल मोहन केसरी, कुद्दूस कुरैसी, गुड्डू साहू, दानिस अली और कमल केसरी को दी गई।
खेल पत्रिका ‘स्मृति’ निर्माण का दायित्व निशीथ जायसवाल, मुमताज़ अहमद, रश्मि खेस और कार्यकारी सचिव किशोर कुमार वर्मा को सौंपा गया। पुरस्कार क्रय समिति में सैयद असरफ जमील, फहद खान, कैलाश केसरी, गुड्डू साहू और अनस अहमद शामिल किए गए। कार्यालय व्यवस्था का दायित्व नसीम अहमद, मुरारी गोस्वामी, अरुण राम, रंजीत साहू और दिनेश साहू को दिया गया। सर्टिफिकेट लेखन की जिम्मेदारी सारिक अहमद को मिली। बालिका आवासन हेतु उर्स लाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय के प्रबंधन से समन्वय का दायित्व अजय कुमार प्रजापति को सौंपा गया। बालक आवासन जिला परिषद परिसदन में होगा। बाहर से आने वाले अधिकारियों का ठहराव साहू सदन में करने का निर्णय लिया गया।
समापन समारोह में मुख्यमंत्री या राज्य सरकार के मंत्रियों को निमंत्रण देने की जिम्मेदारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू को दी गई। समापन और स्वागत कार्यक्रम के संचालन का दायित्व विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल को मिला। जिला कोच के रूप में विकास महतो, नम्रता भगत, मनोज गोप, संतोष राम और विनय भगत को नियुक्त किया गया।
बैठक के उपरांत संगठन सचिव संजय कुमार साहू एवं जिला कार्यकारी सचिव किशोर कुमार वर्मा ने उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों अधिकारियों को एथलेटिक मीट की विस्तृत जानकारी दी गई।
डीसी ने सुझाव दिया कि मैराथन और साइकिल रेस पेसरार से कराई जाए क्योंकि सड़कें बेहतर हैं, ट्रैफिक कम है तथा प्राकृतिक दृश्य खिलाड़ियों और सैलानियों को आकर्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों के विस्तार और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होने पर लोहरदगा को खेल नगरी के रूप में स्थापित किया जा सकता है।
एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि लोहरदगा अब नक्सलमुक्त है, इसलिए यहां बड़े स्तर पर विकास और व्यवसाय की संभावनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने एसोसिएशन के कार्यों की भी प्रशंसा की।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर मदन मोहन पांडेय ने कहा कि जिले की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाना आवश्यक है। लाल मोहन केसरी ने कहा कि फुटबॉल और एथलेटिक्स के क्षेत्र में लोहरदगा की पहचान को फिर से स्थापित किया जाएगा। कार्यकारी जिला सचिव किशोर कुमार वर्मा ने कहा कि हीरक जयंती वर्ष में संगठन को वर्षों से सेवा देने वालों का विशेष सम्मान किया जाएगा। संगठन सचिव संजय कुमार साहू ने आश्वासन दिया कि एथलेटिक मीट भव्य और ऐतिहासिक होगा।
कार्यक्रम के दौरान जलेबी रेस, भेष बदल प्रतियोगिता और रस्साकशी जैसे रोचक आयोजन भी बच्चों और प्रतिभागियों के आकर्षण का केंद्र होंगे।
बैठक में उमेश नाथ तिवारी, मदन मोहन पांडेय, लाल मोहन केसरी, सैयद असरफ जमील, हाजी अफसर कुरैसी, सैयद जाहिद अहमद, प्रभात कुमार भगत, संतोष पंडा, सोमा उरांव, खलील अहमद, मुमताज़ अहमद, अजय प्रसाद, फहद खान, गुड्डू साहू, असफाक अहमद, अरुण राम, हर्षित राज सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
