एमबी डीएवी विद्यालय में रामायण पर आधारित नाटक का हुआ मंचन
By Team Lohardaga live

लोहरदगा। एमबी डीएवी विद्यालय में प्राचार्य जीपी झा के नेतृत्व में सीसीए प्रभारी शिक्षक शितेश कुमार पाठक व आरती कुमारी ने दीपावली तथा छठ महापर्व पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौके पर बताया गया कि दीपावली का त्योहार सनातन धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है। भगवान श्री राम ने जब रावण का वध कर तथा 14 वर्षों का वनवास पूर्ण कर वापस अयोध्या लौटे तो अयोध्या वासियों ने पूरे अयोध्या को दीपों से सजा कर उनका स्वागत किया था। उसी दिन से यह त्योहार मनाने की परंपरा चली आ रही है। विद्यार्थियों को अपनी इस परंपरा के पीछे की कथा व महत्व से अवगत करवाने के उद्देश्य से विद्यालय में भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित नाटक मंचन किया गया।
इस नाटक मंचन में आन्वी मेहता, आदर्श कुमार, आरव अग्रवाल, अदिति केसरी, देबोस्मिता भादुरी, सिमरत कौर, पूजा कुमारी, आरोही तमेरा तथा आर्यन राज आदि विद्यार्थियों ने अभिनय किया। इनके अतिरिक्त संगीत शिक्षक श्रवण कुमार पाठक द्वारा छठ महापर्व पर आधारित मनोरम संगीत प्रस्तुत किया गया तथा छठ गीत पर आधारित प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें चारों सदनों में से अथर्ववेद ने प्रथम तथा सामवेद ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।
कक्षा तीसरी व पांचवीं के विद्यार्थियों के मध्य तोरण बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छठवीं व सातवीं के बच्चों के मध्य दिया बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 11वीं 12वीं के विद्यार्थियों के मध्य रंगोली बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सदनों और विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित किया।
