Orange hindi lohardaga live

हटिया गार्डेन में दुर्गोत्सव की तैयारियों को लेकर बनी नई टीम, निखिल राज को अध्यक्ष की कमान कृतिक महतो सचिव और कमलेश कुमार कांस्यकार कोषाध्यक्ष नियुक्त, आयोजन को लेकर बनी कार्ययोजना

By Team orangehindi

Culture
हटिया गार्डेन में दुर्गोत्सव की तैयारियों को लेकर बनी नई टीम, निखिल राज को अध्यक्ष की कमान  कृतिक महतो सचिव और कमलेश कुमार कांस्यकार कोषाध्यक्ष नियुक्त, आयोजन को लेकर बनी कार्ययोजना

कृतिक महतो सचिव और कमलेश कुमार कांस्यकार कोषाध्यक्ष नियुक्त, आयोजन को लेकर बनी कार्ययोजना

लोहरदगा। शहर के हटिया गार्डेन स्थित श्री नवदुर्गा निर्माणाधीन मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आजीवन संरक्षक दुर्गा प्रसाद सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निखिल राज को समिति का अध्यक्ष, कृतिक महतो को सचिव तथा कमलेश कुमार कांस्यकार को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई जिम्मेदारियां मिलने पर समिति के सदस्यों ने माता रानी के जयकारे लगाकर उत्साह व्यक्त किया।

समिति ने निर्णय लिया कि मोहल्लेवासियों और समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ किया जाएगा। आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रतिमा, पंडाल, प्रसाद, विद्युत व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, धन संग्रह और प्रतिमा विसर्जन समेत विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग प्रभारियों की जिम्मेदारी तय करने पर भी सहमति बनी।

बैठक का संचालन आशुतोष पाठक ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आशीष खत्री ने किया।

बैठक में आजीवन संरक्षक दुर्गा प्रसाद सोनी के अलावा राजेश महतो, सुरेन्द्र महतो, आशीष खत्री, अभिषेक किसलय, सोनू महतो, गौरव हैहयवंशी, राजा महतो, मदन महतो, विजय महतो (विक्की), देवजीत कुमार, रोहन राज, राजा कुमार, अंकित महतो, शुभम महतो, रितेश सोनी, उदय महतो, कमलेश कुमार कांस्यकार, गगन वर्मा, धनंजय कांस्यकार, विजय खत्री, अजय महतो, संजय महतो, रूपेश महतो, मिथलेश महतो, पवन महतो, उत्कर्ष वर्मा, पवन कांस्यकार, मोनू कांस्यकार, आशुतोष पाठक, विक्की ठाकुर, अमर ठाकुर, विनोद महतो, शशि महतो, ऋषभ महतो, सतीश वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

और पढ़ें