Orange hindi lohardaga live

नहर किनारे शौच के लिए गए युवक की करंट लगने से मौत, गांव में छाया मातम

By Team Lohardaga live

incident
मृतक का शव

भंडरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बंडा निवासी साफो मीरदाहा के पुत्र बाकिब मीरदाहा उर्फ पंटा Abhinav (24 वर्ष) की सोमवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि बाकिब सुबह शौच के लिए नहर की ओर गया था। इस दौरान सिंचाई के लिए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिछाए गए बिजली के तार के संपर्क में आने से वह बुरी तरह झुलस गया।

ग्रामीणों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मुखिया साधु उरांव, सांसद प्रतिनिधि विजय चौहान और पूर्व उप मुखिया निरंजन उरांव ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई कर रही है।