वोट चोर गद्दी छोड़ के हस्ताक्षर अभियान के जरिए जनता को जागरूक करने में जुटे कार्यकर्ता
By Team Lohardaga live

जिला अध्यक्ष मोज़म्मिल अंसारी बोले लोकतंत्र बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी
लोहरदगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार चल रहे वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन के तहत कूड़ू प्रखंड में कांग्रेस कमेटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई हैं। इस अभियान को गति देने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के उद्देश्य से अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोज़म्मिल अंसारी गुरुवार को कूड़ू पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अभियान की समीक्षा की। बैठक में यह तय किया गया कि कूड़ू प्रखंड के सभी पंचायतों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनता को वोट चोरी के खिलाफ जल्द जागरूक करने का कार्य पूर्ण किया जाएगा। जिमसें अब तक आठ पंचायतों के अध्यक्षों द्वारा 500 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर कराए जा चुके हैं, जबकि चार पंचायतों को दो दिनों में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोज़म्मिल अंसारी ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान केवल एक राजनीतिक आंदोलन नहीं बल्कि जनता के मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा का संघर्ष है। उन्होंने भाजपा सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने वोट चोरी कर सत्ता हथियाई है और आज लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के ओबीसी आरक्षण पर मुखर रुख से भाजपा की कथित वोट चोरी का असर स्पष्ट दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई राज्यों में मतदाताओं के नाम जानबूझकर सूची से हटाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो रही है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कमरुल इस्लाम, सिराज अंसारी पूर्वी मंडल अध्यक्ष सिराजुल अंसारी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष, सुशील उरांव, संगीता उरांव, नईम खान उर्फ गुड्डू, हलीम अंसारी, जुनैद खान, मोहम्मद अबू रेहान, मो. इकबाल, जसीम अंसारी, जैनुल अंसारी, नईम अंसारी, रबुल पवरिया, बबलू मुंडा, रशीद अंसारी, खुर्शीद खान, सरवर खान, इमरान अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।
