आदित्य साहू बने प्रदेश भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष
By Team Lohardaga Live
political

रांची। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड प्रदेश में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सांसद राज्यसभा आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति के साथ ही आदित्य साहू रवींद्र कुमार राय का स्थान लेंगे। पार्टी की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
प्रदेश संगठन में इस बदलाव को आगामी चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आदित्य साहू को मिली जिम्मेदारी पर खुशी जताई है और आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा।