अधिवक्ता विवेक कुमार बने इकफाई यूनिवर्सिटी देहरादून के IQAC कमिटी के सदस्य
By Team Lohardaga live

लोहरदगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विधि सलाहकार-सह-अधिवक्ता विवेक कुमार को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इकफाई यूनिवर्सिटी, देहरादून ने उन्हें अपनी इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (IQAC) समिति का सदस्य मनोनीत किया है।
इकफाई यूनिवर्सिटी के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के निदेशक प्रो. डा. अरुण कुमार सिंह ने अधिवक्ता विवेक कुमार को दो वर्षों के लिए समिति का सदस्य नियुक्त किया है। विवेक कुमार की यह नियुक्ति शैक्षणिक गुणवत्ता और संस्थागत उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस उपलब्धि पर लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने अधिवक्ता विवेक कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विवेक कुमार एक प्रतिभाशाली और मेहनती अधिवक्ता हैं। वे हमारे कार्यालय के सभी विधिक कार्यों को लगन और कुशलता से पूरा करते हैं। मुझे विश्वास है कि वे समिति में अपनी भूमिका बखूबी निभाएंगे और संस्थान की प्रगति में योगदान देंगे।
वहीं, गुमला जिले के पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने भी विवेक कुमार को शुभकामनाएँ दीं है।
इसके अलावा, एसडीपीओ वेदान्त शंकर, पुलिस उपाधीक्षक समीर तिर्की, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सुधीर प्रसाद साहु, संदीप रंजन, रत्नेश मोहन ठाकुर, चन्द्रशेखर आजाद सहित जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
