जोंजरो पहुंचकर डॉ. रामेश्वर उरांव ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस
By Team Lohardaga live

हाफिज आजाद अंसारी के निधन पर जताई गहरी संवेदना, परिजनों से की मुलाकात
लोहरदगा। लोहरदगा विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कुड़ू प्रखंड के जोंजरो गांव पहुंचकर पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुनीम अंसारी के पिता हाफिज आजाद अंसारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
डॉ. उरांव ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और हर संभव सहयोग के लिए सदैव तैयार रहेंगे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, संजय कुमार, असलम अंसारी, ऐनुल अंसारी, हाजी सदरुल अंसारी, मुनीम अंसारी, शहजाद अंसारी, संजू तूरी, विक्की अंसारी, मौलाना हुसैन, हाफिज स्नाउल, मजीद अंसारी, मौलाना याकुब, इस्लाम अंसारी, इशाक अंसारी, रसीद अंसारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।