Orange hindi lohardaga live

CWC बैठक के बाद सुखदेव भगत ने उठाए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल

By Team orangehindi

political
CWC बैठक के बाद सुखदेव भगत ने उठाए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल

राहुल गांधी जिन मुद्दों को उठा रहे थे, अब उन पर गंभीर चर्चा की जरूरत; संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा को कांग्रेस ने बताया जिम्मेदारी

लोहरदगा। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में शामिल होने के बाद लोहरदगा सांसद सह छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और उसकी निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार जिन मुद्दों को उठाते रहे हैं, वे अब गंभीर राजनीतिक और संवैधानिक बहस का विषय बन रहे हैं।

सुखदेव भगत ने कहा कि मामला किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ा है। उन्होंने चुनाव आयोग में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यह व्यवस्था को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे आयोग का नेतृत्व ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में रहा हो या राजीव कुमार के कार्यकाल में, कांग्रेस इन मुद्दों को लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती से जोड़कर देखती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की स्वतंत्रता के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा करना उसकी जिम्मेदारी है। भगत के अनुसार, CWC की बैठक में राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा हुई और पार्टी नेताओं ने उनके प्रयासों का समर्थन किया।

इंडिया गठबंधन के संबंध में उन्होंने कहा कि गठबंधन के घटक दलों की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मुद्दों को लेकर हर स्तर पर अपनी बात रखने और संघर्ष करने के लिए तैयार है।

और पढ़ें