Orange hindi lohardaga live

तोड़रा में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

By Team orangehindi

General
तोड़रा में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

लोहरदगा। कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), लोहरदगा की ओर से JSLPS के सहयोग से तोड़रा, सेन्हा में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एलडीएम दिवाकर सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए दिवाकर सिन्हा ने कहा कि कृषि केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं है। कृषि से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसायिक गतिविधियां शुरू कर युवा और ग्रामीण क्षेत्र के लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त तकनीकी और व्यावसायिक जानकारी का उपयोग स्वरोजगार स्थापित करने तथा आय बढ़ाने में करने की अपील की।

RSETI के निदेशक सुरेश भगत ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और इच्छुक अभ्यर्थियों को विभिन्न व्यवसायों के लिए आवश्यक कौशल एवं उद्यमिता का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के दौरान कृषि आधारित गतिविधियों, व्यवसाय संचालन, बाजार की समझ, वित्तीय प्रबंधन और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

प्रशिक्षण में व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, लागत एवं लाभ का आकलन, बैंकिंग एवं वित्तीय सहायता तथा सफल उद्यम संचालन से जुड़े व्यावहारिक और तकनीकी पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में RSETI एवं JSLPS के कर्मियों के अलावा प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

और पढ़ें