Orange hindi lohardaga live

अजय पंकज बने भाजपा जिलाध्यक्ष

By Team Lohardaga live

political
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते भाजपाई

जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक, संगठनात्मक मजबूती पर रहा फोकस

लोहरदगा। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह जिला चुनाव प्रभारी पवन साहू ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति एवं जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया।

प्रदेश कार्य समिति में स्थान मिलने पर जताई खुशी

बैठक के दौरान लोहरदगा के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह एवं ओमप्रकाश सिंह को भाजपा प्रदेश कार्य समिति में स्थान मिलने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि इससे जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता : अजय पंकज

इस अवसर पर नव-नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अजय पंकज ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का वे हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जाएगी तथा युवाओं, महिलाओं और किसानों को संगठन से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर

अजय पंकज ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना पार्टी की प्रमुख जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से भाजपा को जिले में नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में चुनाव अधिकारी पवन साहू, पर्यवेक्षक एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र पांडे, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।