Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा के कुड़ू थाना में अजीत कुमार ने संभाला प्रभार, कहा – अपराध पर लगेगा अंकुश, कानून व्यवस्था होगी मजबूत

By Teem Lohardaga live

Administrative
पदभार ग्रहण करते नवनियुक्त थाना प्रभारी अजीत कुमार

लोहरदगा। जिले के पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी द्वारा किए गए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के तहत 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसी क्रम में कुड़ू थाना प्रभारी मनोज कुमार को स्थानांतरित करते हुए अजीत कुमार को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

शुक्रवार को कुड़ू थाना परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में अजीत कुमार ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व थाना प्रभारी मनोज कुमार ने नए प्रभारी को कार्यों की जानकारी साझा करते हुए शुभकामनाएं दीं। समारोह में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद अजीत कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उग्रवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग का रिश्ता और मजबूत किया जाएगा, ताकि हर नागरिक निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सके।