Orange hindi lohardaga live

अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा ने बढ़ाया स्वास्थ्य सुविधा का दायरा, अस्पताल में आधुनिक एक्स-रे मशीन का हुआ शुभारंभ

By Team Lohardaga live

social
एक्स-रे मशीन के उद्घाटन के दौरान उपस्थित अंजुमन के सदस्य

लोहरदगा। अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा द्वारा संचालित अंजुमन अस्पताल लोहरदगा में रांची के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में आधुनिक तकनीक से सुसज्जित लैब स्थापित की गई है, जहां सभी प्रकार की जांचें उन्नत उपकरणों से की जाती हैं। साथ ही अस्पताल परिसर में दवाखाना भी संचालित है, जिसमें मरीजों को बाज़ार से कम दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

इसी क्रम में संस्था ने स्वास्थ्य सुविधाओं को और सशक्त करने हेतु एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रविवार को अस्पताल परिसर में आधुनिक एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के नायब सदर सैयद तारीफ हुसैन बबलू, जॉइंट सेक्रेटरी अनवर अंसारी, अल्ताफ कुरैशी, सक्रिय सदस्य इरशाद अहमद एवं जफर इमाम के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस नई सुविधा के माध्यम से अब अस्पताल परिसर में मरीजों को आधुनिक एक्स-रे जांच की सेवा बाजार से कम दर पर उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को सस्ती और बेहतर चिकित्सा सेवा सुनिश्चित की जा सकेगी।