आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने ठंड में जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल
By Team Lohardaga live

लोहरदगा। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से भंडरा प्रखंड के भैसमुन्दो डीपा टोली गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के बुजुर्गों और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन से जुड़ी सेविकाओं से पिछले एक माह में विभिन्न गांवों में किए गए सेवा कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट ली गई। संयोजक जय प्रकाश शर्मा ने सेविकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नई कमिटी बेहतर तरीके से संस्था का संचालन कर रही है।
अध्यक्ष कुमुद अग्रवाल की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना समय संस्था को दे रहे हैं। वहीं सचिव सुनील अग्रवाल ने कम समय में ही भंडरा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना ली है। ग्रामीणों में उनके कार्यों को लेकर काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।
सचिव सुनील अग्रवाल के माध्यम से संस्था से जुड़ी 35 सेविकाओं के बीच बैग किट का वितरण किया गया, जिससे उन्हें फील्ड में कार्य करने में सुविधा मिलेगी।
सचिव सुनील कुमार ने आगामी दिनों में एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासनिक पदाधिकारियों को फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी, जिससे सेविकाओं का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।
मुख्य संरक्षक नवल अग्रवाल ने सेविकाओं के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए उनके सामने आने वाली समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जय प्रकाश शर्मा, नवल अग्रवाल, कुमुद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, जय गोविंद सोनी, रोहित कुमार, बिक्रम कुमार, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर ब्रिया उरांव, संच कोऑर्डिनेटर संगीता कुमारी, संतोषी देवी सहित बड़ी संख्या में सेविकाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
