Orange hindi lohardaga live

लिवेन्स एकेडमी में कला और पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

By Team Lohardaga live

Education
विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया आर्ट

मुख्य अतिथि डॉ. सिस्टर शीला ने बच्चों की सृजनात्मकता की सराहना

लोहरदगा। लिवेन्स एकेडमी स्कूल में शनिवार को एक दिवसीय आर्ट्स, क्राफ्ट और बुक एग्जीबिशन का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति के साथ हुई, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि उर्सलाइन बी.एड. कॉलेज, लोहरदगा की प्राचार्या डॉ. (सिस्टर) शीला ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन किया।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. सिस्टर शीला ने बच्चों की कलाकृतियों की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की रुचियों को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करें, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें। साथ ही, उन्होंने इतने सुव्यवस्थित और रचनात्मक कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई दी।

प्रदर्शनी में नर्सरी से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कला और शिल्प वस्तुओं की विविधता देखने को मिली। इनमें अंडे के छिलके की कला, पेपर ट्री आर्ट, नारियल एवं रेत कला, मिट्टी की मूर्तियाँ और विभिन्न मॉडेल विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे।

कला प्रदर्शनी के साथ एक समृद्ध पुस्तक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें बेस्टसेलर, शैक्षणिक, ज्ञानवर्धक तथा विषयवार पुस्तकों का विस्तृत संग्रह उपलब्ध था।

स्कूल के प्राचार्य फादर थॉमस और उप-प्राचार्या सिस्टर सुजा ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन दोपहर 2 बजे संपन्न हुआ।