Orange hindi lohardaga live

आसनसोल सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने की लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की तारीफ, बताया - "स्मार्ट, ब्रिलियंट, काबिल

By Team orangehindi

General
आसनसोल सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने की लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की तारीफ, बताया - "स्मार्ट, ब्रिलियंट, काबिल

आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के माननीय सांसद एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री शत्रुघ्न सिन्हा जी ने लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत जी की जमकर तारीफ की है।

श्री शत्रुघ्न सिन्हा जी ने अपने आधिकारिक ट्विटर (X) अकाउंट पर कोच्चि (केरल) में हुई कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी स्थायी संसदीय समिति की बैठक के अनुभवों को साझा करते हुए पोस्ट किया है।उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि

लोहरदगा सांसद श्री सुखदेव भगत *"स्मार्ट, ब्रिलियंट और काबिल सांसद है।

बता दें कि हाल ही में केरल के कोच्चि और मुन्नार में इस समिति का अध्ययन दौरा हुआ था, जिसकी अध्यक्षता श्री अनुराग ठाकुर जी ने की थी। इस दौरे में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत और आसनसोल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा दोनों साथ थे और कई मुद्दों पर दोनों ने आपसी चर्चा भी की थी। शत्रुघ्नसिन्हा के इस पोस्ट से सिर्फ सुखदेव भगत जी की नहीं, बल्कि पूरे लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र की जनता की तारीफ है।

और पढ़ें