Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा के आशीष कुमार बने झारखंड अंडर-23 क्रिकेट टीम के कोच

By Team orangehindi

Sport
लोहरदगा के आशीष कुमार बने झारखंड अंडर-23 क्रिकेट टीम के कोच

जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई खुशी, कहा—युवा खिलाड़ियों को मिलेगी नई प्रेरणा

लोहरदगा। जिले के क्रिकेट जगत के लिए गौरव का विषय है। लोहरदगा के आशीष कुमार को झारखंड की अंडर-23 क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि आशीष कुमार की नियुक्ति जिले के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे लोहरदगा के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों में नया उत्साह पैदा होगा और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उनकी प्रतिभा, अनुभव और मार्गदर्शन से युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता निखारने का अवसर मिलेगा।

एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि आशीष कुमार अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए झारखंड की अंडर-23 टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करेंगे। साथ ही, उनके अनुभव का लाभ राज्य के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगा और भविष्य में लोहरदगा के खिलाड़ी भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित होंगे।

आशीष कुमार की इस उपलब्धि पर लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू, कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर दास गुप्ता, सचिव आलोक राय, उपाध्यक्ष रथींद्र नाथ राय, विशाल महेंद्रु, किशोर कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष नियाज मल्लिक, सह-सचिव प्रवीण प्रसाद, उप-सचिव सतीश वर्मा सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों, कोचों और सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें