Orange hindi lohardaga live

बक्शीडीपा में यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, युवक की मौत; दो घायल

By Team orangehindi

Accident

लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर हादसा, पुलिस ने शुरू की दुर्घटना की जांच

लोहरदगा। लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर बक्शीडीपा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में ऑटो सवार 27 वर्षीय रमेश उरांव की मौत हो गई, जबकि पूजा उरांव और गणेश खेरवार घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रमेश उरांव को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी गांव निवासी जतरू उरांव के पुत्र रमेश उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ऑटो संख्या जेएच-05एटी-7519 में रमेश उरांव, पूजा उरांव और गणेश खेरवार समेत छह लोग सवार थे। सभी लोहरदगा की ओर जा रहे थे। बक्शीडीपा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचने पर ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया। पूजा उरांव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि गणेश खेरवार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा कराया गया। रमेश उरांव की मौत की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद अलौदी गांव में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

और पढ़ें