तीसरी बार अवधेश बैठा बने अखिल भारतीय धोबी महासंघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष
By Team orangehindi

राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया ने सौंपी जिम्मेदारी, 24 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति
कुड़ू, लोहरदगा। अखिल भारतीय धोबी महासंघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अवधेश बैठा को लगातार तीसरी बार जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद नवचयनित राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया ने अवधेश बैठा पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बताया गया कि 10 अगस्त को महाराष्ट्र के नासिक रोड स्थित बालाजी लॉन्स एंड रिजॉर्ट, गंगापुर सिटी में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में कृष्ण कुमार कनौजिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया था। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। करीब एक माह बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 24 प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की, जिसमें झारखंड की जिम्मेदारी एक बार फिर अवधेश बैठा को दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अवधेश बैठा ने कहा कि संगठन ने जिन उद्देश्यों और अपेक्षाओं के साथ उन्हें लगातार तीसरी बार जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी 24 जिलों में संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही प्रखंड और पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश कमेटी का विस्तार, प्रमंडल प्रभारियों की नियुक्ति और प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। अवधेश बैठा के पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी।
बधाई देने वालों में प्रदेश संरक्षक अर्जुन बैठा, मीडिया प्रभारी अमित कुमार, कैलाश रजक, गोविंद रजक, उपेंद्र रजक, कालीपद रजक, सौरभ रजक, राकेश बैठा, दीपक बैठा, रौशन रजक, रमेश बैठा, दिनेश रजक, दिनेश बैठा, उत्तम रजक, राजेश बैठा, झलकू रजक और पन्नू रजक सहित अन्य शामिल हैं।