Orange hindi lohardaga live

खनन क्षेत्रों में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By Teem Lohardaga live

General
जागरूकता कार्यक्रम में शामिल लोग

बगड़ू, बिमरला और सेरेंगदाग में स्वास्थ्य सामग्री वितरित कर लोगों को किया गया जागरूक

लोहरदगा। विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को हिंडाल्को सीएसआर की ओर से खनन क्षेत्रों—बगड़ू, बिमरला और सेरेंगदाग में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत खान कर्मियों, सीएसआर टीम और चिकित्सा अधिकारियों ने ट्रक चालकों, लोडरों, सुरक्षा गार्डों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता सामग्री, जैसे पोस्टर और हैंडबिल, वितरित किए।

अभियान के दौरान एड्स से बचाव के उपायों, संक्रमण के कारणों तथा रोकथाम की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि एड्स कैसे फैलता है और उससे बचने के लिए कौन–कौन सी सावधानियाँ आवश्यक हैं।

पूरा कार्यक्रम सीएसआर प्रबंधक शोभा रानी मोहंती के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में डॉ. नीरज नृपेंद्र, खान प्रबंधक किरण शंकर सिंह, प्रबंधक शंभू शरण वशिष्ठ, अखिलेश सिन्हा, एचआर अधिकारी मनोज कुमार, अभिनव कुमार, अनुज सिंह, नागेंद्र सिंह, सुनील चौधरी, सीएसआर अधिकारी भास्कर सिन्हा, राम अवतार पासवान, अभय भारती, संजय शर्मा, काजल चक्रवर्ती, सुजीत झा समेत कई खान कर्मी और सीएसआर कार्यकर्ता शामिल रहे।