आयुष ,युनानी मिश्रक मो.जफर आलम को दी गई भावभीनी विदाई
By Team lohardaga live

लोहरदगा। जिला संयुक्त औषधालय, लोहरदगा में कार्यरत युनानी मिश्रक, मो जफर आलम जिन्होंने अपनी सरकारी सेवा 05 दिसंबर 1986 से शुरू कर बिना किसी आरोप के 60 वर्ष की उम्र में 30-सितम्बर 2025 को सेवानिवृत्त हो गये। उन्हें मंगलवार को जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी लोहरदगा डा सच्चिदानंद सिंह की अध्यक्षता में आयुष भवन लोहरदगा में विदाई-समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकारी नौकरी में एक समय के बाद सबको रिटायर होना है लेकिन इस दौरान अपने कर्तव्यों का सही से पालन करना अहम जिम्मेवारी है। मो जफर ने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य किए है। कार्यक्रम में डा सच्चिदानंद सिंह, डा अनिष रंजन,डा प्रियल कुजूर,प्रेरणा प्रजापति,तब्बसुम खातुन, सत्यम कुमार, मंजु उराँव,मो राजा,एहसान अहम(टिंकु) सहित पशुपालन विभाग के गौतम कुंवर,श्रीकांत प्रमाणिक, सुनील कुमार सुमन, सोनू भगत, रियाज अहमद ,आशु अहमद, मो आहद, नुसरत प्रवीण तथा कर्मचारी महासंघ सह पेंशनर समाज के महासचिव व राष्ट्रीय सचिव महेश कुमार सिंह शामिल थे।
