Orange hindi lohardaga live

बैजनाथ प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल बी डिविजन क्रिकेट लीग का हुआ शुभारंभ

By Team Lohardaga live

Sport
मैच के दौरान उपस्थित खिलाड़ी व अन्य

लोहरदगा। बैजनाथ प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल बी डिविजन क्रिकेट लीग का शुभारंभ लोहरदगा में हुआ। बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस लीग के पहले दिन दो मैच खेले गए।

पहले मैच में सीटीसी सी ने यूनाइटेड स्पोर्ट को 7 विकेट से हराया। यूनाइटेड स्पोर्ट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए, जबकि सीटीसी सी ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 108 रन बनाकर मैच जीत लिया।

दूसरे मैच में कुडू 11 ने स्पोर्टिंग यूनियन को 6 विकेट से हराया। स्पोर्टिंग यूनियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए, जबकि कुडू 11 ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इस अवसर पर लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी आलोक कुमार राय, वॉइस प्रेसिडेंट रतींद्रनाथ राय, किशोर वर्मा, मुकेश दुबे, दिनेश अग्रवाल, क्रिकेट कोच अमित कुमार, जयजीत चौबे, अरुण महतो, सरोज प्रजापति, नीरव कुमार समेत कई क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।