बीडीओ ने प्रखंड शिक्षा समिति के साथ की बैठक
By Team lohardaga live

भंडरा। प्रखंड मुख्यालय मे मंगलवार को प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक बीडीओ प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के अध्यनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्याह्न भोजन योजना सुचारू रूप से चलाने, बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए अभिभावक संपर्क अभियान चलाने, शिक्षकों के समय पर विद्यालय आने-जाने, रसोईया की बहाली, साफ-सफाई, छात्र-छात्राओं के अनुपात में शिक्षकों की कमी दूर करने व रसोई घर का निर्माण सहित अन्य कई विन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इन सभी बिदुओं पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी लिया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की अनुपात में शिक्षक नहीं होने से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है, यह चिता का विषय है। उन्होंने कहा कि कई विद्यालय का सबसे पुराना भवन काफी जर्जर हो चुका है। आयोजित बैठक के दौरान सदस्यों ने शिकायत किया कि विद्यालय में विशिस की बैठक नियमित रूप से नहीं हो रहा है। जबकि नियमानुसार प्रत्येक माह बैठक होना चाहिए। बीडीओ ने शिक्षा कर्मियों को प्रत्येक माह बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम साहू,विजय चौहान,निशांत कुमार, महाबीर साहू, अनिसूल अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।
