Orange hindi lohardaga live

अनजान कॉल और लिंक से रहें सावधान, साइबर ठगी से बचें : उपायुक्त

By Team Lohardaga live

social
प्रतीकात्मक तस्वीर

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अनजान कॉल या संदिग्ध लिंक से सतर्क रहें और किसी भी स्थिति में ऐसे कॉल का जवाब न दें। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में अनजान नंबरों से कॉल कर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोबाइल नंबर 9234402446 से कुछ लोगों को कॉल कर ठगी करने की शिकायतें मिली हैं। ऐसे में किसी अजनबी व्यक्ति द्वारा फोन पर राशि की मांग या किसी लिंक पर क्लिक करने का आग्रह करने पर तुरंत सतर्क हो जाएं और ऐसी जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या जिला प्रशासन को दें।

उपायुक्त ने कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना या व्यक्तिगत जानकारी साझा करना साइबर फ्रॉड का कारण बन सकता है। जिले में ऐसे मामलों पर नियमित रूप से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की शिकायत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा नागरिक ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज करने के लिए [https://cybercrime.gov.in/](https://cybercrime.gov.in/) वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।