Orange hindi lohardaga live

देवस्थल मंदिर में गणेशोत्सव के चौथे दिन भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

By Team orangehindi

General
देवस्थल मंदिर में गणेशोत्सव के चौथे दिन भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

पांच दिवसीय आयोजन में उमड़ रही भक्तों की भीड़, महाआरती और महाप्रसाद का सिलसिला जारी

आज होगा बप्पा कि प्रतिमा का बिसर्जन

लोहरदगा। शहरी क्षेत्र के किस्को मोड़ स्थित देवस्थल मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय गणेशोत्सव के चौथे दिन बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान गणेश का आशीर्वाद स्वरूप पूड़ी-खीर का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।

गणेशोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद परोसा गया। महिला, पुरुषों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

देवस्थल मंदिर परिसर में पिछले 11 वर्षों से लगातार पांच दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान प्रत्येक दिन शाम को महाआरती की जाती है। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाता है। गणेशोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष आस्था और उत्साह बना हुआ है।

आयोजन समिति की ओर से भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धार्मिक कार्यक्रमों और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जा रही है। प्रतिदिन शाम को होने वाली महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर है।

गणेशोत्सव के अंतिम दिन भी विशेष धार्मिक कार्यक्रमों और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से उत्साहपूर्वक शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

और पढ़ें