Orange hindi lohardaga live

भंडरा थाना को मिला नया थाना प्रभारी, मनोज कुमार गुप्ता ने संभाला प्रभार

By Team Lohardaga live

General
भंडरा थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी

अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर संबंध बनाना पहली प्राथमिकता, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

लोहरदगा। जिले के भंडरा थाना में सोमवार को नवनियुक्त थाना प्रभारी के रूप में अवर निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने अवर निरीक्षक रवि रंजन से विधिवत प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार ने नए थाना प्रभारी को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।

प्रभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच मधुर एवं विश्वासपूर्ण संबंध स्थापित करते हुए क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय अवैध कारोबार, विशेषकर अवैध बालू एवं पत्थल कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट कहा कि क्षेत्र की आपसी भाईचारे और शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर भी विशेष पहल करने की बात कही। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।