Orange hindi lohardaga live

कुडू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से लाखों की अवैध शराब बरामद

By Team Lohardaga live

Crime
अवैध शराब के बरामद पेटियां

चालक-खलासी हिरासत में, शराब माफिया नेटवर्क की पड़ताल जारी

कुडू (लोहरदगा): कुडू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से लाखों रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने चंदवा की ओर से आ रहे कंटेनर संख्या BR01GL-7659 को जांच के लिए रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में शराब पाई गई।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि वाहन को जब्त कर चालक और खलासी को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जिले में सक्रिय शराब तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।