Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 मवेशियों को बचाया गया

By Team Lohardaga Live

Crime
मवेशी लदा वाहन

कूडु थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मवेशी लदा दो पिकअप वाहन जप्त

लोहरदगा। जिले में एनएच-75 कुडू-चंदवा मुख्य पथ पर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मवेशी ले जा रहे दो पिकअप वाहनों को पकड़ा। दोनों वाहनों से कुल 14 मवेशी बरामद किए गए, जिनमें चार गाय, चार भैंस और छह बछड़े शामिल हैं।

*गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई*

कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान चंदवा की ओर से आ रहे दो पिकअप वाहनों को रोककर जांच की गई। वाहनों में मवेशी लदे मिले, लेकिन जब पुलिस ने मवेशियों से संबंधित कागजात मांगे तो चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

*दोनों चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया*

पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों को जब्त कर थाना लाया और चालक बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना अंतर्गत ग्राम भठौली निवासी प्रदीप कुमार एवं मनोज कुमार को गिरफ्तार कर जरूरी पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में लोहरदगा जेल भेज दिया गया।

*आगे की कार्रवाई जारी*

थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पशु तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में सख्ती से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।