भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल उरांव ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन
By Team Lohardaga live

कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विकास और सेवा का लिया संकल्प
लोहरदगा। नगर निकाय चुनाव के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला लोहरदगा समर्थित उम्मीदवार एवं पूर्व वार्ड पार्षद अनिल उरांव ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नामांकन कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह, जिला प्रभारी सुनीता सिंह, जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मदन मोहन पाठक, राकेश प्रसाद, राजमोहन राम और नगर अध्यक्ष संगीता कुमारी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से भाजपा की संगठनात्मक मजबूती स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
नामांकन के बाद अनिल उरांव ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में जनता से जुड़े कई बुनियादी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छता और सफाई व्यवस्था, बेहतर चिकित्सा सुविधा, निर्बाध शुद्ध पेयजल, बिजली व्यवस्था, पार्क और खेल मैदानों का विकास, नगर क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, बाजारों का रख-रखाव तथा बच्चों के लिए सुलभ जन्म प्रमाण पत्र व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
अनिल उरांव ने कहा कि जनता ने पूर्व में उन्हें वार्ड पार्षद के रूप में आशीर्वाद दिया था और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी जनता का वही स्नेह और समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता का बेटा बनकर कार्य करते रहे हैं और सफलता मिलने पर पूरी जिम्मेदारी के साथ नगर के विकास में जुटेंगे। जनता की सेवा ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
उन्होंने पार्टी संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के सहयोग से इस चुनाव में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगरवासियों के सुझावों से नगर क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा।
इस अवसर पर हर्षनाथ महतो, नवीन कुमार टिंकू, बालकृष्णा सिंह, अजय कुमार पंकज, अजातशत्रु, सरिता देवी, पशुपति नाथ पारस, कलावती देवी, विमलकांत सिंह, अशोक चंद्र घोष, राजकुमार वर्मा, राजेश महतो, अमरेश भारती, भारती सिन्हा, मिथुन तमेड़ा, जगनंदन पौराणिक, दिलीप पटनायक, नागेंद्र प्रजापति, प्रेम प्रजापति, सरोज प्रजापति, शंकर प्रजापति, मीना बाखला, संजय महतो, प्रदीप खत्री, अभिषेक कुमार सिंह, आदित्य साहू, पवन प्रजापति, राजकुमार मुंडा, रामकुमार खेरवार, बाल्मीकि कुमार, मनमत उरांव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।
