Orange hindi lohardaga live

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष से भाजयुमो नेताओं ने की मुलाकात

By Team Lohardaga live

political
नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु

लोहरदगा/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन से पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर युवा मोर्चा के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभेच्छा एवं बधाई दी।

भाजपा कार्यकर्ता को देती है सम्मान : अजातशत्रु

मुलाकात के दौरान भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा संगठन है जो मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से उठाकर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन स्वयं इसका जीवंत उदाहरण हैं। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।