Orange hindi lohardaga live

जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, नगर परिषद ने ठंड से बचाव की अपील की

By Team Lohardaga live

social
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान नगर प्रशासक के साथ उपस्थित लाभुक

प्रशासक नगर परिषद लोहरदगा ने बुजुर्गों एवं अति जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण, चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था जारी

लोहरदगा। प्रशासक नगर परिषद लोहरदगा के नेतृत्व में निकाय क्षेत्र के बुजुर्गों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच बुधवार को कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रशासक ने बताया कि आगामी 2 से 3 दिनों के भीतर निकाय क्षेत्र के अति जरूरतमंद लोगों के बीच जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण किया जाएगा।

प्रशासक ने नगरवासियों से ठंड के मौसम में सतर्क रहने और ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा निकाय क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगातार अलाव की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आमजन को ठंड से राहत मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान नगर प्रबंधक, स्वच्छता प्रभारी सहित नगर परिषद के अन्य कार्यालय कर्मी भी उपस्थित थे।