झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में हुआ कंबल वितरण
By Team Lohardaga live

हेमंत सरकार की सोच बनी कड़ाके की ठंड में गरीबों के लिए संजीवनी
लोहरदगा। कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मानवीय सरोकार का परिचय देते हुए शनिवार को लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में गरीब, असहाय, वृद्ध एवं विधवा महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया। यह वितरण अभियान शाम से लेकर देर रात तक घर-घर जाकर चलाया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो के जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की सोच है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचे और कोई भी ठंड, भूख या अभाव के कारण पीड़ित न हो।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मंईयां सम्मान योजना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। कंबल वितरण का यह अभियान भी सरकार की उसी संवेदनशील और जनहितकारी नीति का हिस्सा है।
कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। बुजुर्गों और महिलाओं ने झामुमो नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई है।
कार्यक्रम में झामुमो के प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड को सामाजिक न्याय और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
