जयनाथपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित, युवाओं से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
By Team Lohardaga live

समाजसेवी सोनू राज ने कहा— ईमानदार और शिक्षित युवाओं से ही संभव है सकारात्मक बदलाव
लोहरदगा। लोहरदगा नगरपालिका क्षेत्र के जयनाथपुर वार्ड संख्या 18 में समाजसेवी सोनू राज की ओर से रविवार को जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठंड के मौसम को देखते हुए आयोजित इस मानवीय पहल के तहत कुल 30 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और इस प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर समाजसेवी सह भावी वार्ड पार्षद प्रत्याशी सोनू राज ने उपस्थित लोगों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और देश के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं की राजनीति में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब ईमानदार, शिक्षित और जागरूक युवा आगे आएंगे, तभी समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव संभव हो पाएगा।
उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज सेवा का एक सशक्त मंच है, जिसके माध्यम से जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोगों ने समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने की अपील की।
कंबल वितरण कार्यक्रम में सोनू राज के साथ विष्णु महतो, आर्यन महतो, विवेक सिंह, आरती उरांव, मनी उरांव, कैलाश देवी, सुरसा उरांव, मानती उरांव, राधा उराईन, आशा उरांव, राजमंती देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
