धीरज प्रसाद साहू के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया गया वितरण
By Team Lohardaga live

सदर प्रखंड के बंजार किस्को टांड टोली में आयोजित कार्यक्रम, असलम अंसारी ने कहा- धीरज प्रसाद साहू गरीबों के मसीहा
लोहरदगा। सदर प्रखंड के बंजार किस्को, टांड़ टोली में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस नेता धीरज प्रसाद साहू के सौजन्य से गरीब, असहाय और वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंबल वितरण का कार्य जिला कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन असलम अंसारी और मोहसिन अंसारी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया चेयरमैन असलम अंसारी ने कहा कि धीरज प्रसाद साहू लोहरदगा और जिले के गरीबों के लिए मसीहा की तरह हैं। हर वर्ष कड़ाके की ठंड को देखते हुए वह पूरे जिले में गरीब, असहाय, वृद्ध महिला और बुजुर्गों के लिए कंबल की व्यवस्था कराते हैं। इस वर्ष भी बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में कंबल वितरण किया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय पहल है।
अंसारी ने कहा कि धीरज प्रसाद साहू मजदूरों, युवाओं और गरीब परिवारों के विकास व सेवा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहते हैं। पूरे जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित होना लोहरदगा वासियों के लिए सौभाग्य की बात है।
कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस सोशल मीडिया लोहरदगा के चेयरमैन असलम अंसारी, सैफ खान, सीबू उरांव, मनोज बखला, प्रिया उरांव, पूजा कुमारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
