निजी स्कूलों की समस्याओं पर मंथन, संगठन को मजबूत बनाने पर
By Team Lohardaga live

यू-डाइस कोड, मान्यता और अन्य शैक्षणिक मुद्दों के समाधान के लिए विभाग से पहल करने का निर्णय
लोहरदगा। झारखंड प्राइवेट स्कूल संयुक्त संगठन, रांची जिला इकाई (लोहरदगा) की बैठक जेएमएस पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रामबिलास सिंह ने की। बैठक में निजी विद्यालयों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रामबिलास सिंह ने कहा कि जिन निजी विद्यालयों को अब तक यू-डाइस (UDISE) कोड प्राप्त नहीं हुआ है तथा जिन्हें मान्यता संबंधी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग से जल्द संपर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन सभी निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करेगा।
जेएमएस पब्लिक स्कूल की प्रबंधक सुषमा सिंह ने भी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि निजी विद्यालयों के हितों की रक्षा के लिए सभी संस्थानों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। वहीं आईजैक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक मुद्दों पर अपने विचार रखे।
बैठक में विद्या विकास विद्यालय, पीएम स्मार्ट पब्लिक स्कूल, यतिराज पब्लिक स्कूल, एसएस पब्लिक स्कूल, शिवाजी पब्लिक स्कूल, व्हाइट हार्ट पब्लिक स्कूल, होली पाथ पब्लिक स्कूल, स्टूडेंट पब्लिक स्कूल, सीबीएन पब्लिक स्कूल, माउंटेन व्यू पब्लिक स्कूल, आरडी पब्लिक स्कूल (भंडरा), विवेकानंद पब्लिक स्कूल, जेएमएस पब्लिक स्कूल, एमबीपीएस पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और निजी विद्यालयों की साझा समस्याओं के समाधान के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।
बैठक के अंत में अध्यक्ष रामबिलास सिंह ने सभी विद्यालयों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
