Orange hindi lohardaga live

बी.एस. कॉलेज 1984 बैच के पूर्व छात्रों की बैठक, फरवरी में मिलन समारोह का निर्णय

By Team Lohardaga live

General
बैठक करते पूर्ववर्ती छात्र

42 वर्षों की यादों ने फिर जोड़ा पुराने साथियों को, सामूहिक भोज के साथ हुआ आत्मीय संवाद

लोहरदगा। बी.एस. कॉलेज के 1984 बैच में अध्ययनरत रहे पूर्व छात्रों की एक बैठक पतराटोली स्थित सीमेंट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में लोहरदगा में रह रहे पूर्व छात्रो के साथ-साथ अन्य जिलों में निवास कर रहे साथी भी शामिल हुए। लंबे समय के बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी काफी उत्साहित और भावुक नजर आए।

बैठक के दौरान आपसी सहमति से आगामी फरवरी माह में एक भव्य मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व छात्रों के शामिल होने की संभावना जताई गई। सभी साथियों ने कॉलेज के दिनों की यादों को साझा किया, जिससे माहौल रोमांच और अपनत्व से भर गया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसे समसामयिक विषयों पर भी सार्थक चर्चा की गई। 42 वर्षों का लंबा सफर तय करने के बावजूद आपसी प्रेम, समानता और अपनापन आज भी जीवंत दिखाई दिया। इसके बाद सभी ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. अजय शाहदेव, गोपी कृष्ण कुंवर, सज्जाद खान, राजमोहन, राम शिव गोप, इन्द्रजीत भारती, अनिल कुमार, अजय सिन्हा, सोहेल अहमद, पवन गौतम लाल, रवी नाथ शाहदेव, मनोज अग्रवाल, शिशिर शर्मा, रघुनाथ सिंह लाल, अनुप शाहदेव, सौकत अहमद, शशी कुमार, मो. शफीक अंसारी, चुन्नु, उदय चौहान, राजकुमार तिवारी, अभय सिंह चौहान और राजेश गुप्ता उपस्थित थे।