लव-कुश जयंती पर सामाजिक एकता और शिक्षा को बदलाव का आधार बनाने का आह्वान
By Team orangehindi

शोभायात्रा के साथ नगर भवन में हुआ समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
लोहरदगा। लव-कुश समाज की ओर से रविवार को नगर भवन, लोहरदगा में लव-कुश जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बरही चौक से निकली शोभायात्रा से हुई। मोटरसाइकिल रैली और शोभायात्रा में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बरही चौक स्थित बीएस कॉलेज से निकली शोभायात्रा बरवाटोली, मिशन चौक, राणा चौक, मेन रोड, अपर बाजार, महावीर चौक और ईस्ट गोला रोड होते हुए नगर भवन पहुंची।
नगर भवन में अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र महतो ने की। मंच संचालन चंद्रशेखर महतो एवं अभिनव भारती ने किया, जबकि स्वागत भाषण जितेंद्र महतो ने दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि लव-कुश समाज अन्नदाता समाज है और इस पहचान पर गर्व होना चाहिए। समाज की एकजुटता के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को सामाजिक बदलाव का माध्यम बनाना होगा। समाज के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा में सामूहिक सहयोग की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि एवं झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष विजय कुमार महतो ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर आय का अधिक हिस्सा खर्च करने, सामाजिक एवं सांस्कृतिक बदलाव के लिए एकजुट होने तथा अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही।
किनेश्वर महतो ने सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन के लिए एकजुटता को जरूरी बताया। राजीव कुमार ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का आधार बताते हुए आने वाली पीढ़ी की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। चंद्रशेखर प्रसाद महतो ने कहा कि समाज को अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। दीपक कुमार महतो ने सामाजिक सम्मान और विकास के लिए राजनीतिक जागरूकता तथा आपसी एकता को आवश्यक बताया।
समारोह में वक्ताओं ने समाज को संगठित करने, शिक्षा के प्रसार, आर्थिक स्थिति में सुधार और सामाजिक चेतना बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के बालक-बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में जितेंद्र महतो, दीपक महतो, विक्की महतो, कौशिशराज मेहता, शेखर महतो, कपिंद्र महतो, विमलकांत सिंह, किनेश्वर महतो, राजेश महतो, विजय कुमार, अशोक महतो, धनेश कुमार महतो, दिलीप महतो, महेंद्र महतो, नंदलाल महतो, विकास महतो, किशुन महतो, प्रकाश महतो, शैलेश कुमार, उदय महतो, अजय महतो, परमानंद महतो, उत्कर्ष मेहता, अभिषेक वरडियार, पंकज महतो, सीताराम महतो, वीरेंद्र महतो, आकाश महतो, अशोक कुशवाहा, संजय महतो, प्रमोद महतो, अभिनव भारती, विशाल कुमार महतो, धनेश्वर महतो, रामलाल महतो, सत्यकाम महतो, हीरालाल महतो, नंदकिशोर महतो, ललित महतो, संतोष कुमार, कमलेश्वर सिंह, प्रदीप महतो, मुरारी महतो, विजय महतो, संगीता कुशवाहा, सतीश महतो, देवेंद्र मंडल, संदीप महतो, हरीश महतो, चंद्रशेखर मेहता, स्नेह कुमार, वज्रकिशोर वरडियार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।