Orange hindi lohardaga live

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय समिति ने सांसद सुखदेव भगत को दिया निमंत्रण

By Team orangehindi

General
दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय समिति ने सांसद सुखदेव भगत को दिया निमंत्रण

समिति पदाधिकारियों ने आवास पर की मुलाकात, सांसद ने प्रमुख आयोजनों में शामिल होने और हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

लोहरदगा। लोहरदगा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को लोहरदगा के सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान समिति की ओर से सांसद सुखदेव भगत एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 की तैयारियों की जानकारी देते हुए उन्हें पूजा के विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष लोहरदगा में दुर्गा पूजा को भव्य स्वरूप देने की तैयारी चल रही है। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में आकर्षक सजावट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में लोहरदगा में प्रत्येक वर्ष आपसी भाईचारे, आस्था और एकता के साथ दुर्गा पूजा मनाई जाती है। दुर्गा पूजा हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ा पर्व है तथा यह शक्ति और सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने लोहरदगा सहित पूरे क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की।

उन्होंने कहा कि व्यस्तता के कारण सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होना संभव नहीं हो पाता है, लेकिन इस बार प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होने का पूरा प्रयास रहेगा। साथ ही समिति को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मौके पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश साहू, कार्यकारी अध्यक्ष नितेश प्रजापति, रोहित साहू, डब्लू राय, नीरज साहू, मिथिलेश वर्मा, गोलू सिंह, बसंत साहू सहित समिति के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

और पढ़ें