Orange hindi lohardaga live

नवरात्र आयोजन पर देवस्थल पूजा समिति संग केंद्रीय समिति की बैठक

By Team orangehindi

General
नवरात्र आयोजन पर देवस्थल पूजा समिति संग केंद्रीय समिति की बैठक

रामलीला, जागरण, डांडिया और 65 फीट के रावण दहन की तैयारियों पर बनी सहमति

लोहरदगा। शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने देवस्थल पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। बैठक में पूजा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रावण दहन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

बताया गया कि 11 अक्टूबर को पावरगंज से कलश यात्रा निकाली जाएगी। महाराष्ट्र से आने वाला ढोल कलश यात्रा का विशेष आकर्षण रहेगा। दुर्गा पूजा के अवसर पर 14 अक्टूबर को अग्रसेन भवन में शाम सात बजे से रात 11 बजे तक रामलीला का आयोजन होगा। वहीं 14 अक्टूबर को बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में जागरण तथा 15 अक्टूबर को मुंद्रिका बैंक्वेट में डांडिया कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसमे बिबाहित जोड़े को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी|

रावण दहन की तैयारियों को लेकर बताया गया कि ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में नव प्राहरण महायज्ञ समिति द्वारा आयोजित पाठ स्थल से राम, लक्ष्मण और हनुमान घोड़े पर सवार होकर मेला स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद रावण दहन कार्यक्रम होगा। इसके लिए करीब 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण कराया जा रहा है।

बैठक में आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। मौके पर केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश साहू, सुनील अग्रवाल, गप्तेश्वर प्रसाद, गुड्डुस प्रसाद, वंशीधर मिश्रा, रामशंकर साहू, श्रेयांश सिद्धार्थ, मोनित कुमार सहित दोनों समितियों के सदस्य मौजूद थे।

और पढ़ें