Orange hindi lohardaga live

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की डीसी से मुलाकात

By Team Lohardaga Live

social
उपायुक्त से मुलाकात करते पदाधिकारीगण

विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद से मुलाकात की।

लोहरदगा। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा का एक प्रतिनिधिमंडल 26 सितंबर को जिला उपायुक्त और जिला आरक्षी अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान दुर्गा पूजा को भक्तिमय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की गई।

*जिला उपायुक्त से की गई मांगें*

जिला उपायुक्त से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत व्यवस्था, पंडाल के समीप स्वच्छता एवं सड़कों में बने गड्ढों को दुरुस्त कराने की मांग की। ताकि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

*जिला आरक्षी अधीक्षक से सुरक्षा व्यवस्था की मांग*

जिला आरक्षी अधीक्षक से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सम्पूर्ण क्षेत्रों में खासकर जिन रास्तों में अंधेरा हो उन क्षेत्रों में लगातार गस्ती की व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की। ताकि दुर्गा पूजा के दौरान कानून और व्यवस्था बनी रहे।

*प्रतिनिधिमंडल में थे ये लोग*

मौके पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक प्रवीण सिंह, ओम प्रकाश सिंह, लाल अजय नाथ शाहदेव, अध्यक्ष संतोष लकड़ा, ओम गुप्ता, महामंत्री मिथुन तमेडा, कोषाध्यक्ष रवि वर्मा उपस्थित थे।

और पढ़ें