चैंबर अध्यक्ष ने पीटर इंग्लैंड मेंस वियर के एक्सक्लुसिव शो-रूम का किया शुभारंभ
By Team Lohardaga live

लोहरदगा। जिले के शहरी क्षेत्र के न्यू रोड स्थित कस्तूरबा स्कूल के समीप शुक्रवार को आदित्य बिड़ला समूह से संबद्ध पीटर इंग्लैंड मेंस वियर के एक्सक्लुसिव शो-रूम का उद्घाटन चैंबर अध्यक्ष रितेश कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के अवसर पर शो-रूम के मालिक राकेश झा, व्यवसायी संतोष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विकास कुमार, सुनील साहू, प्रशांत खत्री, नवीन अग्रवाल सहित कई प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे।
शुभारंभ के दौरान चैंबर अध्यक्ष रितेश कुमार ने शो-रूम मालिक को बधाई देते हुए कहा कि लोहरदगा का व्यापारिक क्षेत्र लगातार विस्तार कर रहा है। यहाँ बड़े शहरों की तरह नामी ब्रांड्स की उपलब्धता बढ़ना इस क्षेत्र के विकास का संकेत है। उन्होंने कहा कि यह लोहरदगा की उन्नति का प्रारंभिक चरण है, जो आगे एक लंबी विकास यात्रा का आधार बनेगा।
शो-रूम के मालिक राकेश झा ने बताया कि विश्वभर में अनेक ब्रांड्स उपलब्ध हैं, लेकिन पीटर इंग्लैंड का प्रयास हमेशा गुणवत्तापूर्ण वस्त्रों को किफ़ायती कीमतों पर ग्राहकों तक पहुँचाने का रहा है। उन्होंने कहा कि बिना गुणवत्ता में समझौता किए, ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइनों में पैंट, शर्ट, टी-शर्ट, कोट, ब्लेज़र आदि उपलब्ध कराए गए हैं।
साथ ही, प्रत्येक खरीद पर विशेष डिस्काउंट तथा निर्धारित राशि के बिलिंग पर आकर्षक गिफ्ट का प्रावधान भी कंपनी द्वारा सुनिश्चित किया गया है।
इस शो-रूम के उद्घाटन से ग्राहकों को अब लोहरदगा में ही बेहतर गुणवत्ता और नए फैशन के विकल्प एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
