छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का चार दिवसीय बस्तर दौरा 6 से
By Team orangehindi

,दंतेवाड़ा और जगदलपुर में संगठनात्मक बैठकें, जनसंपर्क व प्रभावितों से करेंगे संवाद
लोहरदगा। लोहरदगा के सांसद सह छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य सुखदेव भगत 6 से 9 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। AICC प्रभारी बनने के बाद बस्तर संभाग का यह उनका पहला सघन दौरा होगा। इस दौरान वे संगठनात्मक बैठकों के साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं, नेताओं और प्रभावित लोगों से संवाद करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सुखदेव भगत 6 अक्टूबर की शाम नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे। 7 अक्टूबर को वे रायपुर से कांकेर जाएंगे। वहां राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेने के बाद जिलास्तरीय ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’ में शामिल होंगे। इसके बाद वे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।
8 अक्टूबर को भगत जगदलपुर से दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर बाद वे बारसूर के हितालकुडूम-सताधार क्षेत्र पहुंचकर बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना से प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे। रात्रि विश्राम जगदलपुर में होगा।
9 अक्टूबर को कांग्रेस भवन जगदलपुर में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद रायपुर के लिए रवाना होकर रात में नई दिल्ली लौटेंगे।
दौरे के दौरान भगत बस्तर संभाग में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा स्थानीय जनहित के मुद्दों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा करेंगे।