Orange hindi lohardaga live

हिंडाल्को सीएसआर के तहत खनन क्षेत्रों में बाल दिवस कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

By Team Lohardaga live

General
बच्चों के बीच बैग का वितरण करते हिंडालको के पदाधिकारी

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जागरूकता रैली से मोहा दिल

लोहरदगा। हिंडाल्को के सीएसआर कार्यक्रम के तहत खनन क्षेत्रों में शुक्रवार को बाल दिवस के मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। खनन क्षेत्र से सटे प्राथमिक, मध्य विद्यालयों, आंगनबाड़ी और बालवाड़ी केंद्रों में बच्चों ने कई कार्यक्रमों के माध्यम से उत्साहपूर्वक बाल दिवस मनाया। आयोजन में हिंडाल्को की सीएसआर टीम और खनन कर्मी उपस्थित रहे।

सेरंगदाग खनन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिरोपाठ स्थित मध्य विद्यालय केचकी और प्राथमिक विद्यालय चिरोपाठ के बच्चों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा लगाए गए जन-जागरूकता से जुड़े नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों एवं हिंडाल्को अधिकारियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बच्चों को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों से अवगत कराया गया। साथ ही बच्चों और अतिथियों द्वारा आम के पौधे का पौधारोपण भी किया गया। रैली के माध्यम से बच्चों ने आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर अन्य बच्चों को भी बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम की ओर आकर्षित किया।

आयोजन में खान प्रबंधक अखिलेश सिन्हा, मानव संसाधन विकास विभाग के मनोज कुमार, सीएसआर अधिकारी अभय भारती, खानकर्मी काजल चक्रवर्ती, पवित्रो पाणिग्रही, सत्येंद्र तिवारी, कमलेश यादव, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।

इसी प्रकार बीमरला, गुरदारी, कुजाम, बगड़ू, अमतीपानी माइंस, पाखर, टोरी और रिचुघुटा साइडिंग क्षेत्रों में भी राम अवतार पासवान, राकेश तिवारी, मनोज कुमार चौधरी, भास्कर सिन्हा, अनिल कुमार साहू, सुरेंद्र कुमार सिंह और अन्यया डे सहित खनन कर्मियों एवं सीएसआर टीम ने बच्चों के बीच बाल दिवस मनाकर उन्हें प्रोत्साहित किया।