उर्सुलाइन बालिका उच्च विद्यालय में क्रिसमस गैदरिंग का हुआ आयोजन
By Team Lohardaga live

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा विद्यालय परिसर
लोहरदगा। उर्सुलाइन बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा सुंदर चरणी बनाकर बालक यीशु के जन्म उत्सव को दर्शाया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, नाटक और क्रिसमस कैरोल गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उर्सुलाइन बालिका उच्च विद्यालय, उर्सुलाइन मध्य विद्यालय एवं उर्सुलाइन बाल निकेतन की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सि. दयावती मिंज, सि. पत्रसिया एवं सि. ब्रिजित उपस्थित रहीं। सि. दयावती मिंज ने क्रिसमस पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, शांति और खुशियों का संदेश देता है।
आशीर्वचन उर्सुलाइन बालिका उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सि. असरिता तथा उर्सुलाइन मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सि. बसंती द्वारा दिया गया। सि. असरिता ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस खुशियां और प्यार बांटने का त्योहार है, जो हमें जीवन में नई आशा, नया लक्ष्य और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम का मंच संचालन सर अजय तथा कक्षा दसवीं की छात्रा रिया साहू एवं जानवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तीनों विद्यालयों के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
