Orange hindi lohardaga live

23 दुकानों पर नगर परिषद की कार्रवाई, बड़े बकायेदारों के प्रतिष्ठान किए गए सील

By Team orangehindi

General
23 दुकानों पर नगर परिषद की कार्रवाई, बड़े बकायेदारों के प्रतिष्ठान किए गए सील

बकाया राशि की वसूली को लेकर नगर परिषद ने दिखाई सख्ती, 3 अक्टूबर को हुई कार्रवाई

लोहरदगा। नगर परिषद, लोहरदगा द्वारा आवंटित भूमि एवं दुकानों की बकाया राशि की वसूली को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नगर परिषद की टीम ने 23 दुकानों को सील कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को अंचल अधिकारी-सह-दण्डाधिकारी, लोहरदगा एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, लोहरदगा के नेतृत्व में नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक तथा नगर परिषद के कार्यालय कर्मियों की टीम ने संबंधित दुकानों पर कार्रवाई की। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई नगर परिषद की आवंटित दुकानों एवं भूमि से संबंधित बकाया राशि की वसूली के उद्देश्य से की गई।

सील की गई दुकानों में राम विलास प्रसाद, सुहैल अहमद, मो. हसन, सेराज अंसारी, असलम खान, अरसद मक्की, मो. इरफान, अरविन्द राम वर्मा, रामजी प्रसाद, शीतल साहु, अंजनी कुमार रजगढिया, आदिल रजा, मुमताज अहमद, तौकिर आलम, तनवीर आलम, नेमतुल्ला, नेजार आलम, शबनम बानो, सगुफता परवीन, आफताब आलम, शहजाद आलम, सकील अहमद और असरफ अंसारी की दुकानें शामिल हैं।

नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद बकायेदार दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। प्रशासन ने बकाया राशि की वसूली को लेकर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के संकेत दिए हैं।

और पढ़ें